विद्युत Fuse क्या है? फ्यूज किस धातु का बना होता है?

Vidyut Fuse:- यह एक कम प्रतिरोध का प्रतिरोधक है। जब सर्किट में ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट होता है, तब करंट बढ़ने के कारण फ्यूज का वायर पिघल जाता है, जिससे हमारे उपकरण सुरक्षित रहते हैं। फ्यूज का वायर टिन, तांबा या अन्य धातुओं के मिश्रण से बना होता है, जो पिघल जाता है।

विद्युत फ्यूज क्या है?

विद्युत फ्यूज एक सुरक्षा उपकरण है, जो सर्किट में ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट की स्थिति में सर्किट को बंद कर देता है। जब सर्किट में बिजली का प्रवाह जरूरत से ज्यादा हो जाता है, तो फ्यूज में लगा तार पिघल जाता है और सर्किट को बंद कर देता है। जिससे हमारे घरों में लगे उपकरण को कोई नुकसान नहीं होता है।

Vidyut Fuse किस धातु का बना होता है?

फ्यूज सामान्यतः तांबे, टिन, और लेड के मिश्रण से बनते हैं, क्योंकि इन धातुओं का पिघलने का तापमान कम होता है। हालांकि सिल्वर का भी उपयोग कुछ उच्च गुणवत्ता वाले फ्यूज में किया जाता है, क्योंकि यह उच्च विद्युत चालकता प्रदान करता है। तांबे और लेड का मिश्रण विशेष रूप से छोटे फ्यूजों में आम है।

विद्युत फ्यूज कितने प्रकार का होता है?

विद्युत fuse मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है, जिनका नाम हमने यहां लिखा हैं:―

  1. किट-कैट फ्यूज (Kit-Kat Fuse)
  2. एचआरसी फ्यूज (HRC Fuse)
  3. कार्टरिज फ्यूज (Cartridge Fuse)

Kit Kat Fuse क्या होता है?

किट-कैट फ्यूज (Kit-Kat Fuse)
Image: YouTube 

किट-कैट फ्यूज का उपयोग हमलोग घरों में करते हैं और इसकी खासियत यह है कि इसे उड़ने के बाद रिवायर (rewire) किया जा सकता है। इसका मतलब है कि जब फ्यूज उड़ जाता है, तो आप इसमें नई तार (वायर) डालकर इसे फिर से उपयोग में ला सकते हैं। ये आमतौर पर 240V से 440V तक के वोल्टेज के लिए ठीक होता है।

HRC Fuse क्या होता है?

एचआरसी फ्यूज (HRC Fuse)
Image: Google 

HRC (High Rupturing Capacity) फ्यूज एक ऐसा सुरक्षा उपकरण होता है, जिसका उपयोग बड़े मशीनों और फैक्ट्री के उपकरणों में किया जाता है। जब करंट बहुत ज्यादा हो जाता है (जैसे शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड होने पर), तो यह फ्यूज उड़ जाता है, जिससे मशीनों को खराब होने से बचाया जा सकता है।

इसका कवर धातु का होता है, जिससे यह बहुत मजबूत और सुरक्षित होता है। एक बार जब यह फ्यूज उड़ जाता है, तो इसे दोबारा ठीक नहीं किया जा सकता। इसका मतलब है कि इसे दुबारा से वायरिंग करके चलाया नहीं जा सकता, बल्कि नया फ्यूज लगाना पड़ता है।

इस फ्यूज का उपयोग बड़े उपकरणों में किया जाता है। इस फ्यूज की उच्च क्षमता होने के कारण इसे रिवायरिंग (rewiring) नहीं किया जा सकता।

Cartridge Fuse क्या होता है?

कार्टरिज फ्यूज (Cartridge Fuse)
Image: YouTube

इस फ्यूज का उपयोग छोटे उपकरणों में किया जाता है, इसका डिजाइन कांच के बेलनाकार आकार में होता है और इसके दोनों सिरों पर धातु के कैप लगे होते हैं। Cartridge fuse का उपयोग छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे टीवी, लाउडस्पीकर, और स्टेबलाइज़र में किया जाता है, ताकि उपकरण ओवरलोड से सुरक्षित रहे।

आपने पूछा, हमने जवाब दिया (You Asked, We Answered)

विद्युत फ्यूज क्या है?

यह एक सुरक्षा उपकरण है, जो ओवरलोडिंग से सर्किट और उपकरणों को बचाता है।

फ्यूज किस धातु का बना होता है?

फ्यूज तांबे, लेड और कभी-कभी सिल्वर से बना होता है, क्योंकि ये धातुएं जल्दी पिघल जाती हैं और सर्किट को बंद कर देती हैं।

किट-कैट फ्यूज क्या होता है?

यह एक साधारण फ्यूज है, जो घरेलू और छोटे औद्योगिक उपयोग में आता है। इसे आसानी से बदला जा सकता है।

HRC फ्यूज क्या होता है?

यह उच्च क्षमता वाला फ्यूज होता है, जो बड़े औद्योगिक सर्किट के लिए उपयोग किया जाता है और उच्च वोल्टेज को संभाल सकता है।

कार्टरिज फ्यूज क्या होता है?

यह बेलनाकार संरचना वाला फ्यूज है, जिसका उपयोग वाहनों और छोटे उपकरणों में किया जाता है। इसे भी आसानी से बदला जा सकता है।

फ्यूज का निर्माण किन धातुओं से होता है?

फ्यूज आमतौर पर तांबा, टिन, और लेड से बने होते हैं।

घरेलू वायरिंग में फ्यूज का क्या उपयोग है?

यह ओवरलोड और शॉर्ट सर्किट से घरेलू उपकरणों को सुरक्षा प्रदान करता है।

विद्युत सर्किट में फ्यूज क्यों लगाया जाता है?

सर्किट में फ्यूज ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे आग और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है।


इस पेज को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि vidyut fuse kya hai fuse kis dhatu ka bana hota hai. इससे जुड़ी अगर कोई भी सवाल हो तो आप पूछ सकते हैं.

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url