Electrical Tools: नाम, प्रकार और उपयोग

Electrical tools वे उपकरण होते हैं जिनका उपयोग बिजली के कामों को करने के लिए किया जाता है। ये उपकरण बिजली की तारों को काटने, जोड़ने, और उनकी जांच करने जैसे कार्यों में मदद करते हैं।

Electrical Tools किसे कहते हैं?

ऐसा उपकरण जिसका उपयोग आवश्यकता अनुसार किसी भी विद्युत कार्य को करने के लिए किया जाता है उसे electrical tools कहते हैं।

एक असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन को सबसे पहले इलेक्ट्रिकल टूल्स के बारे में ही बताया जाता है। क्योंकि हमें टूल्स के बारे में मालूम होगा तो ही हम उसका उपयोग सही से और सही जगह पर कर पाएंगे। जब हमें इन टूल्स के बारे में अच्छे से मालूम होता है तो हमारा काम बेहतर और जल्दी होता है।

Electrical Tools के प्रकार

तीन प्रकार के टूल्स है जिनका नाम है ―

  1. Power tools (विद्युत उपकरण)
  2. Hand tools (हाथ के उपकरण)
  3. Measuring tools (मापने के उपकरण)

Power Tools का नाम और उपयोग

ऐसा उपकरण जो विद्युत से चलता है उसे power tools कहते हैं। जैसे - (i) Jigsaw Cutter (ii) Soldering Iron (iii) Chainsaw (iv) Grinder (v) Wall Chasing (vi) Drill Machine etc.

1. ड्रिल मशीन (Drill Machine) - 

इसका कार्य होल (hole) करना है। इसे स्क्रू ड्राइविंग में भी उपयोग किया जा सकता है।

अथवा

इसका उपयोग लकड़ी, धातु की प्लेट, दीवार तथा कंक्रीट (concrete) में होल करने के लिए किया जाता है।

Drill machines के प्रकार —

  • Bench drill machine
  • Hand drill machine

2. ड्रिल बिट (Drill Bit) - 

Drill Bits

इसका उपयोग ड्रिल मशीन में किया जाता है। अथवा इसके बिना कोई भी वस्तु को होल नहीं किया जा सकता है।

Drill bit के प्रकार —

  • Push drill bit - concrete and wall के लिए
  • Masonry drill bit - ये भी concrete and wall के लिए
  • Auger drill bit - wood (लकडी) के लिए
  • Twist drill bit - metal and wood के लिए

3. ग्राइंडर (Grinder) - 

Electrical grinder

इस उपकरण का उपयोग धातु को काटने के लिए किया जाता है।

4. कटर मशीन (Jigsaw Cutter) - 

इस उपकरण का उपयोग धातु, लकड़ी, और प्लास्टिक जैसी चीज़ों को काटने के लिए उपयोग होती है।

5. हॉट एयर गन (Hot Air Gun) - 

इसका उपयोग तारों के इंसुलेशन को हटाने, पेंट सुखाने या प्लास्टिक को ढालने के लिए किया जाता है।

6. सोल्डरिंग आयरन (Soldering Iron) - 

इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में तारों या कंपोनेंट्स को जोड़ने के लिए किया जाता है। इसमें धातु को पिघलाकर तारों को जोड़ा जाता है।

7. चेनसॉ (Chainsaw) - 

लकड़ी के पेड़ों या लकड़ी के बड़े हिस्सों को काटने के लिए उपयोग किया जाता है। यह विशेष रूप से जंगलों और निर्माण स्थलों पर पेड़ों को काटने के लिए है।

8. वॉल चेसिंग मशीन (Wall Chasing Machine) - 

इसका उपयोग दीवारों में साफ-सुथरे और सीध में चैनल (grooves) बनाने के लिए किया जाता है, जिनमें बिजली की तारों या पाइप्स को डाला जा सके।

9. अर्थिंग टेस्टर (Earthing Tester) - 

इस उपकरण का उपयोग इलेक्ट्रिकल सिस्टम में अर्थिंग (Earthing) और earth resistance (प्रतिरोधक) जांच करने के लिए किया जाता है।

Hand tools का नाम और उपयोग

ऐसा उपकरण जिसका उपयोग हम हाथों से करते हैं उसे हैंड टूल्स (hand tools) कहते हैं। Example - (i) Hammer (ii) Screwdrivers (iii) Chisel (iv) Spanner (v) Hacksaw etc.

1. Hammer 🔨(हथोड़ा) - 

इस उपकरण का उपयोग किल को ठोकना तथा किसी वस्तु को तोड़ने के लिए किया जाता है।

हैमर के प्रकार —

  • Ball Peen Hammer
  • Straight Peen Hammer
  • Cross Peen Hammer
  • Claw Hammer
  • Sledge Hammer

2. Spanner 🔧 (रेंच) - 

इसका उपयोग नट तथा बोल्ट खोलने और कसने के लिए किया जाता है।

Spanner के प्रकार —

  • Double end spanner
  • Ring spanner

3. Screwdriver - 

इसका उपयोग स्क्रू (screw) को खोलने तथा कसने में किया जाता है।

Screwdriver 🪛 के प्रकार —

  • Star Screwdriver 
  • Flat Screwdriver

4. Chisel (छेनी) - 

इसका उपयोग लकड़ी काटने, धातु की प्लेट काटने तथा किसी वस्तु को तोड़ने के लिए किया जाता है।

Chisel के प्रकार —

  • Cold Chisel - धातु / पत्थर (concrete) के लिए
  • Farmer Chisel - लकड़ी के लिए

5. Hacksaw frame - 

इस उपकरण का उपयोग धातु की पाइप, छड़ (रॉड) या सिट काटने के लिए करते हैं।

6. Vice - 

इसका उपयोग किसी भी वस्तु को hold करने तथा किसी वस्तु पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए किया जाता है।

7. Combination plier - 

इसका उपयोग वायर (wire) को काटने तथा मोड़ने के लिए किया जाता है।

8. Grip plier - 

इस उपकरण का उपयोग किसी वस्तु को होल्ड (hold) करने या अच्छी पकड़ बनाने के लिए साइज (size) के अनुसार छोटा या बड़ा कर सकते हैं।

9. Neon Tester - 

इसका उपयोग सप्लाई (supply) की जांच करने के लिए करते हैं।

10. Wire stripper - 

इसका उपयोग वायर के इंसुलेशन (insulation) को छीलने या हटाने के लिए किया जाता है।

11. Continuity tester - 

continuity tester एक निरंतरता परीक्षक उपकरण है जो किसी परिपथ में सर्किट (circuit) की निरंतरता को जांच (check) करता है।

12. Pipe Cutter - इसका उपयोग कॉपर ट्यूब (copper tube), GI pipe (Galvanized Iron) और conduit pipe को काटने के लिए किया जाता है।

13. File (रेती) - 

इस यंत्र का उपयोग धातु के उपकरण या अन्य किसी वस्तु में तेज धार लगाने तथा घिसने के लिए किया जाता है।

File के प्रकार —

  • Round file
  • Half Round file 
  • Flat file
  • Triangular file 
  • Square file 

14. Crimping Tools (क्रिम्पिंग टूल्स) - 

इस उपकरण का उपयोग lugs को लगाने के लिए करते हैं।

अथवा

इसका उपयोग तारों के सिरों पर कनेक्टर्स (lug) लगाने के लिए किया जाता है, जिससे तारों को इलेक्ट्रिकल उपकरणों या टर्मिनल्स से जोड़ा जा सके।

15. Bearing Puller (बियरिंग पुलर) - 

इसका उपयोग मशीनों से बियरिंग्स, गियर्स या अन्य गोलाकार वस्तुओं को निकालने के लिए किया जाता है।

Measuring tools का नाम और उपयोग

ऐसा उपकरण जिसका उपयोग मापने के लिए किया जाता है उसे measuring tools कहते हैं। Ex- (i) Digital multimeter, (ii) measuring tape, (iii) clamp meter, (iv) megger, (v) spirit level, (vi) energy meter, (vii) ammeter, (viii) voltmeter, (ix) frequency meter, (x) wattmeter etc. 

1. Digital multimeter / Clamp meter - 

इसका उपयोग कई भौतिक राशियों को मापने के लिए किया जाता है।

डिजिटल मल्टीमीटर से क्या-क्या मापते हैं?

→ Continuity (तरंग)

→ Frequency (आवृत्ति)

→ AC Voltage

→ DC Voltage 

→ Resistance (प्रतिरोध)

→ Ampere (धारा)

→ Transistor – PNP / NPN (hFE)

2. Megger - 

इस उपकरण का उपयोग किसी सर्किट (circuit) में निरंतरता तथा वायर तथा केबल (cable) का उच्च प्रतिरोध (resistance) जांच (check) करने के लिए किया जाता है।

3. Voltmeter - 

यह एक ऐसा उपकरण है जो किसी विद्युत परिपथ में दो बिंदुओं के बीच विभवांतर को मापता है। इसे समानांतर (parallel) में जोड़ा जाता है।

4. Ammeter - 

यह एक ऐसा उपकरण है जो किसी विद्युत परिपथ में विद्युत धारा को मापता है। इसे सीरीज (series) में जोड़ा जाता है।

5. Wattmeter - 

इस उपकरण का उपयोग किसी विद्युत सर्किट में विद्युत शक्ति या विद्युत ऊर्जा को वाट (watt) में मापा जाता है। इसे series और parallel दोनों में जोड़ा जाता है।

6. Energy meter - 

यह एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग किसी घर, व्यवसाय, इंडस्ट्रीज इत्यादि में विद्युत चलित उपकरण द्वारा खपत की गई विद्युत ऊर्जा को मापता है।

7. Frequency meter - यह एक ऐसा उपकरण है जो विद्युत सिग्नल (signal) की आवृत्ति को दर्शाता है।

8. Spirit Level - 

इस उपकरण का उपयोग vertical (90°) और horizontal (180°) level को मापने के लिए किया जाता है।

9. Plumb Bob - 

इस उपकरण का उपयोग level मापने के लिए करते हैं।

10. Vernier caliper - 

इस उपकरण का उपयोग पाइप की मोटाई को मापने के लिए किया जाता है।

11. Wire Gauge - 

इसका उपयोग वायर (wire) तथा cable की मोटाई (mm में) मापने के लिए किया जाता है।


इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप टूल्स के बारे में जान चुके होंगे कि ये कौन-कौन से होते हैं और इनका उपयोग कहां और किन चीजों में किया जाता है। एक असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन के लिए सबसे पहले electrical tools का जानकारी होना और उपयोग को जानना सबसे जरूरी है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url